फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज नहीं

साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज नहीं

Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज नहीं
मुफ़्तीगंज। क्षेत्र के सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज का अभाव बना हुआ है। जिसके कारण किसान बाजार से सस्तेदामों पर खाद बीज खरीदने को विवश हैं। ब्लाक के सात सहकारी समितियों में से छह पर खाद बीज के नाम पर कुछ नहीं है। केवल एक समिति पर किसानों के लिए खाद बीज है। किसान अजित राय, शिवशंकर राय, राम आसरे यादव, सुबाष चंद, सुधीर यादव जगदीश गुप्ता, दुर्गा विश्वकर्मा, नन्हकू यादव का कहना है कि इन दिनों जुताई-बुआई का सीजन चल रहा है। किसानों को खाद बीज की आवश्यकता है लेकिन इन साधन सहकारी समितियों में ताला लटकने से क्षेत्रीय किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दुकानदारों से औने-पौने दाम में गुणवत्ता विहीन खाद बीज मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति सिर्फ शोपीस बनी हुई है। जबकि किसानों को खाद बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। मुफ्तीगंज की साधन सहकारी समिति इससे परे नजर आ रही है। प्रदेश की मौजूदा सरकार अपने को किसानों की हितैषी सरकार बताने का ढिंढोरा पीट रही है। किसानों को एक से बढ़कर एक सुविधा देने का वादा सिर्फ हवाहवाई साबित होता नजर आ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed