{"_id":"5bf5a15fbdec2269377f874f","slug":"154282433519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पहली कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पालिटेक्निक चौराहा स्थित मीटिंग हाल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि 2019 अब दुर नहीं है ऐसे में अल्पसंख्य मोर्चे की पूरी टीम प्रत्येक जिले में जुट गई है। एक बार पुन: केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प हम सब ले चुके हैं। बीते साढ़े चार वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने जो किया है वो एक इतिहास बन चुका है। ऐसे में पूरा विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में खास तौर पर मुसलमानों को डराया जाता है कि भाजपा उनकी दुश्मन है जबकि हकीकत यह है कि अन्य पार्टियों ने वोट बैंक की खातिर मुसलमानों का वोट लेकर शोषण किया जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक प्रभारी रामहित निषाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार दोनों ने मिलकर जनता के लिए जो काम किया है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब ने करते हुए अपने 34 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए मिशन 2019 में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मो. आसिम अली, मिर्जा हुमायू, मो. शहान अहमद, मो. इरशाद, फैमी रिजवी, अजहर गुलाब, अफसर हुसैन, कमर अब्बास, अफरोज कमर, मो. रजा, अबुल खान, मो. इशरत, मो. रियाजुद्दीन, मो. अली रिजवी, साबिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री तहसीन हैदर नजमी ने किया।