{"_id":"5bf59e6abdec22697300c84a","slug":"154282357820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी प्रतिमा के सामने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी प्रतिमा के सामने की प्रार्थना
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अविरल निर्मल गंगा प्रवाह करने हेतु नदी दिवस से आरंभ गंगा सद्भावना यात्रा गुरुवार को जौनपुर पहुंची जहां जल विरादरी के लोगों ने गांधी प्रतिमा के सामने सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना की। अर्जुन पांडेय ने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं अविरलता सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार को शीघ्र प्रभावी कानून चाहिए। जिससे राष्ट्रीय नदी घोषित मां गंगा के गौरव अस्तित्व को पुर्नस्थापित किया जा सके।
गंगा गोमती संवाद को संबोधित करते हुए जल विरादरी के प्रदेश संयोजक जलयोद्धा आर्यशेखर ने कहा कि आजादी से लेकर आज किसी भी सरकार में मां गंगा के मूल अस्तित्व के प्रति इच्छा शक्ति का अभाव रहा है। यही वजह है कि गोमुख से लेकर गंगा सागर तक मां गंगा के निर्मल व अविरल प्रवाह को बांधों ने कैद कर लिए। वहीं शहरीकरण और औद्योगीकरण के राक्षस ने गंगा जल व प्राकृतिक संरचनाओं को विकृत करने का काम किया है। सभा को संजय उपाध्याय, द्विजेंद्र, विश्वात्मा, रामजीत, बनबासी, शैलेंद्र निषाद, देवेंद्र सिंह, मुरलीधर निषाद, डा. अजय श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, डा. धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, सुदर्शन यादव, रमेश यादव, राजकेशर यादव, श्याम बिहारी, संजय कुमार , मनीष आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सौरभ, आनंद, रूबीना, कौशर, प्रियंका, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।