फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिठुआकला के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

बिठुआकला के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिठुआकला के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बदलापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कराए जा रहे विद्युतीकरण में ठेकेदार की मनमानी के विरोध में बिठुआकला गांव के दलित तथा कहार बस्ती के लोगों ने तहसील में हंगामा खड़ा कर दिया। बदलापुर विधानसभा के युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक यादव की अगुवाई में शनिवार को 25 की संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंच गए।

ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शन कर लोगों ने कहा कि गांव के बीस घर कहार तथा दस घर हरिजन बस्ती में बिजली नहीं है। यहां बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत ठेकेदार को दायित्व सौंपा गया है। किंतु ठेकेदार द्वारा उनके साथ मनमानी किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार मानक तथा मैप के मुताबिक खम्भा नहीं लगा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से वंचित घरों में बिजली पहुंचाए जाने तथा ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कर उन पर कार्यवाही की मांग किया है। सभाजीत, फूलचंद, पुत्तुल, ओमप्रकाश, राजेश, हीरालाल, चंदन, राजकुमार, मिंटू, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed