{"_id":"5bf064acbdec2267b36acc7b","slug":"15424811194-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्लों व सड़कों पर कचरों का ढेर,शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्लों व सड़कों पर कचरों का ढेर,शहरवासी परेशान
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में कचरों का अंबार लगा हुआ है। मोहल्लों व सड़कों पर लगे कचरों के ढ़ेर से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कचरों के रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं संक्राम बीमारियां भी फैलने की संभावना बनी हुई है। वहीं कचरों से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों को जीना दुभर हो गया है। सब कुछ जानते हुए भी इसके लिए जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। वे सिर्फ सफाई का कारेम पूरा कर अपनी जिम्मेदारी से इति श्री समझ ले रहे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 39 वार्ड में लगभग 200 मोहल्ले हैं। जिसमें लगभग तीन लाख लोग निवास करते हैं। वहीं प्रति दिन 82 एमटी कचरा निकलता है। शहर में सफाई के लिए 450 सफाई कर्मी है। जिसमें 182 परमानेंट सहित 74 संविदा व 194 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मी हैं। वहीं 500 कंटेनर हैं। फिर भी शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। हालत यह है कि न तो मोहल्ले साफ है और नहीं सड़ें। मोहल्लों की गलियों में जहां कचरों का ढ़ेर लगा हुआ है। वहीं सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा फेंका गया है। इस दौरान कर्मचारी कालोनी, अहियापुर, मुल्लाह टोला, नई कालोनी, हुसेनाबाद, वाजिदपुर दक्षिणी आदि मोहल्लों में कचरों का ढ़ेर लगा हुआ है। वहीं सड़कों पर भी यही स्थिति हैं।
शहर में चार घंटे का दो- दो शिफ्टों में सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया है। वहीं एक मोहल्ले में लगभग दो से तीन कंटेनर रखे गए हैं। लेकिन लोग कंटेनर में कचरा नहीं फेंक रहे हैं। बल्कि गलियों व सड़कों पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर