{"_id":"5bf06495bdec2269827d5a3e","slug":"154248109518-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत का हो गया फर्जी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत का हो गया फर्जी निस्तारण
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर । क्षेत्र के गौरा भेलूपुर निवासी सुनील सिंह ने बड़ी उम्मीद से मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव के सेक्टर मार्ग संख्या 161 चकमार्ग संख्या 422 पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराए जाने के लिए 10 अक्टूबर को शिकायती पत्र दिया था । शिकायती पत्र के निस्तारण के लिए एसडीएम बदलापुर को नामित किया गया था । उन्होंने 30 अक्टूबर को प्रार्थना पत्र निस्तारित करते हुए सेक्टर मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की रिपोर्ट दे डाली । जबकि मौके पर आज भी सेक्टरमार्ग अतिक्रमण की चपेट में है । पीड़ित ने दुबारा फिर एक नवम्बर को इसी बात की मुख्यमंत्री पोर्टल पर दूसरी शिकायत की है । इसके उत्तर में फिर एसडीएम की झूठी रिपोर्ट पटल पर भेज दी गई । थक हार कर पीड़ित ने अब जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है । जिसमें सीएम पोर्टल पर की शिकायत का फर्जी निस्तारण करने की शिकायत की है।