{"_id":"5bf0648ebdec22695b77b0e0","slug":"15424810889-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुस मांगने वाला माल बाबू निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुस मांगने वाला माल बाबू निलंबित
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत तहसील में माल बाबू के पद पर तैनात रमेश कुमार सरोज को शनिवार को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया। डीएम ने यह कार्रवाई तहसीलदार केराकत द्वारा उक्त लिपिक के खिलाफ दी गई रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए की है। जिसमें तहसीलदार द्वारा कहा गया था कि माल बाबू के पद पर तैनात रमेश कुमार सरोज फाइलों को रोक मेरे नाम पर पैसा वसूलता था। लोगों से कहता था कि तहसीलदार साहब पैसा मांगते हैं। जबकि मेरे द्वारा न तो फाइलें रोकी जाती है और न ही मेरे द्वारा पैसे की मांगा किया जाता है। इस संबंध में तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह मुझे पैसा देने की बात कहकर लोगों से पैसा वसूलता था, जो लोग नहीं देते थे। उसकी पत्रावली रोक देता था। जिसकी शिकायत संबंधित लोगों द्वारा हमसे की जाती थी। कई बार डाट पिलाने के बावजूद उसमें सुधार नहीं हुआ।जिसकी शिकयत मुझे डीएम से करनी पड़ी।