{"_id":"5bedbd04bdec2229a47e3518","slug":"15423071277-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार के प्रति किशोरियों व महिलाओं को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार के प्रति किशोरियों व महिलाओं को किया जागरुक
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। जन विकास संस्थान नौपेडवा एवं ब्रेकथ्रू नई दिल्ली के सहयोग से बक्शा ब्लाक मुख्यालय पर किशोरी अधिकार एवं सशक्तिकरण परियोजना के तहत खोल दो ताले नहीं रहेगी अब शिक्षा से दूरी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी व महिलाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव की कुल 125 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि बीडीओ राम सुंदर भारती ने गांव से महिलाओं को स्कूल में बने शौचालय समस्याओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को शौचालय की समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बने शौचालय किशोरियों के उपयोग लायक नहीं हैं। नारी संघ ने करीब 10 गांवों का सर्वे किया। कई स्कूलों में शौचालय बंद मिला। नारी संघ सदस्य सरिता देवी ने बताया कि हमारे स्कूल की मैडम कहती है कि शौचालय का ताला खोल देंगे तो उसकी सफाई कौन करेगा। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक शिवशंकर चौरसिया ने किया। जन विकास संस्थान के सचिव राजमणि ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के विकास, आईसीडीएस की सुपरवाइजर कंचन, स्वच्छ भारत मिशन के धर्मेंद्र, अमृतलाल, शिव प्रकाश आदि उपस्थित रहे।