{"_id":"5bedbbf3bdec2269c33c61be","slug":"154230685410-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुनने से मिट जाते हैं जीवन के सारे दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा सुनने से मिट जाते हैं जीवन के सारे दुख
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। क्षेत्र के समाधगंज बाजार में सात दिवसीय भगवत कथा का शुभारंभ पूजन अर्चन तथा भव्य कलश यात्रा से हुआ। सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। ततपश्चात भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कथावाचक अशोकानंद ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन के सारे क्लेश मिट जाते है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के युग युगांतर में किए गए सत्कर्मों के फलस्वरूप मानव जीवन प्राप्त होता है। मानव जीवन मिलने के बाद जिन्हें भागवत कथा सुनने का अवसर पर मिल जाए वो सत्संगी भाई बड़े भाग्यशाली होते है। भागवत कथा श्रवण करने से व्यक्ति कैसे इस व्यस्त जीवन मे ईश्वर की प्राप्ति कर सकता है। जीवन में आनंद का संचार कैसे हो इसकी वृहद जानकारी प्राप्त होती है। वहीं मायारूपी संसार में जीवन को धर्म के मार्ग पर लगाना अत्यधिक कठिन होता है। मगर दृढ़ संकल्प धारण करने वाले व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं चुनकर भगवान की आराधना करते हैं। कथा के मध्य उन्होंने मधुर भजन भी सुनाए। काफी संख्या में भक्तों ने कथा में भाग लिया। आयोजक रामचन्द्र अग्रहरी ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के साथ ब्राह्मणों द्वारा चौबीसों घंटे 18 हजार श्लोक का पाठ शुरू होगा। जो पूरे सात दिन तक चलेगा। इस अवसर पर राम लोचन, राम कुमार, राम प्रसाद, शीतला प्रसाद, रमेश व अशोक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन