{"_id":"5beb1b2ebdec22342b7fa4a4","slug":"154213462618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत के भ्रातृत्व प्रेम की पराकाष्ठा देख भर आई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत के भ्रातृत्व प्रेम की पराकाष्ठा देख भर आई आंखें
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के धौरहरा गांव में श्री आदर्श रामलीला समिति के मंच पर चौथे दिन रामवनगमन तथा केवट राम संवाद लीला हुई वन जाने के लिए राज महल से निकलते समय राम, लक्ष्मण, सीता को देख कर लीला प्रेमियों के नयन भींग गए।
मां कैकेई ने राजा दशरथ से प्रभू श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास तथा भरत को राजगद्दी मांगा था। पिता के वचन को पूरा करने के लिए श्रीराम ने वन की ओर प्रस्थान किया। कृष्ण कांत पांडेय, राहुल पांडेय, कुंदन पांडेय, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक, अशोक कुमार विश्वकर्मा, लल्लू पटेल ने स्वरूप धारण किया। सुईथाकला संस्कृत महाविद्यालय मरुई किसुनदासपुर प्रबंधक प्रभुदत्त दूबे ने हनुमत रामलीला समिति पुरानी बाजार सूरापुर का उद्घाटन किया। राम वन गमन की लीला हुई। हनुमत फाउंडेशन विजेथुआ धाम अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, पूजा समिति अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल मौजूद रहे। खुटहन क्षेत्र में आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के मंच पर भरत मनावन लीला हुई। भरत अपने सैनिकों के साथ राम को मनाने पहुंचे लेकिन राम ने उन्हें जनेऊ और खड़ाऊं देकर भेज दिया। लीला प्रेमी दृश्य देख भावुक हो गए।
राम जन्म हुआ तो छाईं खुशियां
बदलापुर। राम का जन्म होते ही रामलीला पंडाल जयकारे से गूंजने लगा। महिलाओं ने मंगल गीत गाया। बजरंग नाट्य समिति द्वारा थाने के पीछे आयोजित रामलीला के पहले दिन सोमवार की रात राम जन्म व नारद मोह की लीला हुई। मुनमुन गुप्त, अरुण जयसवाल, सूरज सेठ, धनंजय सेठ, रजनीश निगम,चन्द्रसेन निगम, भइयालाल आदि उपस्थित रहे।