{"_id":"5beb1b1cbdec226985592bc4","slug":"15421346081212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वें दिन भी मांगों को लेकर सचिव रहे लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वें दिन भी मांगों को लेकर सचिव रहे लामबंद
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति के सचिवों का कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने चल रहा अनिश्चित कालीन हड़ताल12वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सचिवों ने मांगों को पूरा करने की आवाज उठाया। आज भी साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहा।
अध्यक्ष कैलाशनाथ सिंह व उपाध्यक्ष रामनाथ सोनकर ने संयुक्त रुप से कहा कि सरकार द्वारा हम लोगों को वेतन सहित अन्य सुविधाएं आज तक नहीं दी जा रही है। जिससे कर्मचारियों के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि हम लोगों से धान व गेहूं का भी क्रय करने का कार्य कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राजकीय कोष से राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान देने व विगत वर्षो का पूरा बकाया वेतन देने की मांग की। ऐसा नहीं होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। हड़ताल में विजय प्रकाश सिंह,गुलाबचंद्र यादव, बनवारी यादव,यतेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, रामनाथ सोनकर, दिनेश सिंह, राजेंद्र यादव व वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।