फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिया व साईफन बनाए जाने की मांग

पुलिया व साईफन बनाए जाने की मांग

Wed, 14 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिया व  साईफन बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैट गुट के नेतृत्व में किसानों ने द्वारा मंगलवार को कंधरपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर किसान पंचायत किया। जिसमें इस समय जौनपुर इलाहाबाद हाइवे पर सिकरारा ब्लाक के सीहीपुर चकमाहन गांव के पास पुलिया व पानी निकासी के लिए साईफन बनाए जाने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।

वक्ताओं ने कहा कि हाइवे रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस हाइवे पर सिकरारा ब्लाक के सीहीपुर चकमाहन गांव के पास किसानों का खेत दोनों तरफ पड़ता है। हाइवे बन जाने के कारण लगभग 20 गावों के किसान खेती नहीं कर पाएंगे। उनको खेती करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हाइवे पर सीहीपुर चकमाहन गांव के पास पुलिया व पानी निकासी के लिए साईफन बनाए जाने की मांग की है। किसान पंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव, ब्लाकप्रमुख समरनाथ यादव, राजबली यादव, आरपी पांडेय, जीएन दुबे, तेजबहादुर सिंह, जितेंद्र तिवारी आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed