{"_id":"5beb1ae6bdec22696f00968c","slug":"154213455419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न नहीं मिलने से राशन कार्ड धारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न नहीं मिलने से राशन कार्ड धारकों ने किया हंगामा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। मुफ्तीगंज ब्लाक के रामपुर गांव में मंगलवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर वितरण मशीन नहीं चलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने पर रोष जताया। साथ ही शीघ्र राशन देने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हम लोग चार दिन से राशन लेने के लिए कोटे की दुकान पर आ रहे हैं। लेकिन मशीन नहीं चलने से हम लोगों खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। जिससे रोज खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वितरण मशीन का प्राविधान नहीं था। तब हम लोगों को आसानी से मिल जाता था। लेकिन जब से ई-पास मशीन द्वारा राशन वितरण का नियम लगा है। तब से आए दिन इसका नेटवर्क फेल रहता है। जिससे हम लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अपना काम छोड़ कर रोज सुबह से दो बजे तक केवल रोज राशन लेने के लिए कोटे की दुकान पर बैठ रहे हैं। राशन नहीं मिलने की वजह से हम लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। कोटेदार का कहना है कि ऊपर से आदेश है कि मशीन द्वारा राशन वितरण किया जाय। लेकिन मशीन में नेटवर्क न होने की वजह से मशीन नहीं चल पा रही है।जबकि इसको मैं अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर चलाने का प्रयास कर रहा हूं।