फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आदित्य को गणित और सुविज्ञा विज्ञान प्रश्नोतरी में अव्वल

आदित्य को गणित और सुविज्ञा विज्ञान प्रश्नोतरी में अव्वल

Wed, 14 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
आदित्य को गणित और सुविज्ञा विज्ञान प्रश्नोतरी में अव्वल

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में गणित विभाग की ओर से आयोजित साइंस फेयर क्रिएटिंग अवेयरनेस इंटरेस्ट मोटिवेशन इन साइंस एण्ड मैथमेटिक्स फार स्कूल स्टूडेंट्स एण्ड टीचर्स के अंतिम दिन छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट पैट्रिक्स स्कूल के आदित्य सिघांनिया को पहला स्थान मिला। विज्ञान में सुविज्ञा अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनक कुमारी विद्यालय के चंद्रजीत यादव को पहला स्थान मिला। इसी सत्र में टीडीपीजी कालेज के डा. सुशील तिवारी ने अंकगणित के मूलभूत सिद्धांत व उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डा. एसएन सिंह ने छात्रों को गणितिय संक्रियाओं एवं उसके स्वरूप पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में गणित विभाग के डा.एसपी सिंह, डिपार्टमेंट आफ साइंस एण्ड टेक्नोलाजी के एनसीएसटीसी खंड के अध्यक्ष डा. एवीपी मिश्र को कार्यशाला में सहयोग के लिए सम्मानित किय। प्रतियोगिता में 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का निर्देशन डा. आशुतोष सिंह, डा. विजय यादव, और डा. अमकित सिंह ने किया। कार्यक्रम के पहले सत्र की अध्यक्षता दिल्ली के वैज्ञानिक डा. एके सिंह ने की और छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के सेमीनार से छात्रों में विज्ञान और गणित के प्रति रुझान बढ़ता है। शिक्षकों को सहयोग के लिए बधाई दी। आयोजक डा. एसपी सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर डा. सुनील सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. जेपी सिंह, ड़ा. विनोद यादव, डा. विजय यादव, डा. मनोज कुमार पाठक, डा. देवमणि दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed