{"_id":"5beb1a0dbdec2269774f12af","slug":"15421343375-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॉलेक्ट्रगट से निकलेगी रैली, दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ॉलेक्ट्रगट से निकलेगी रैली, दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगा कैंप
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल डायबिटिज वाक के तहत कलेक्ट्रेट से रैली निकाली जाएगी। जिसे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मधुमेह बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता लाने के लिए ग्लोबल डायबिटिज वाक का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत कलेक्ट्रेट से रैली निकाल कर सुबह साढ़े नौ बजे से की जाएगी। रैली आंबेडकर तिराहा होते टीवी अस्पताल जाकर समाप्त होगी। जिसमें नर्सिंग कालेजों के छात्र भी शामिल होंगे। इसके अलावा दीवानी न्यायालय परिसर में विश्व मधुमेह दिवस 11 बजे से दो बजे तक नि:शुल्क मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर जॉच शिविर एवं दो बजे से तीन बजे तक संगोष्ठी अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि संगोष्ठी में जनपद न्यायाधीश, सीजेएम एवं अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। एनएचएम के डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है।