फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हजरत अली असग़र की याद में निकला दुलदुल का जुलूस

हजरत अली असग़र की याद में निकला दुलदुल का जुलूस

Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हजरत अली असग़र की याद में निकला दुलदुल का जुलूस

विज्ञापन
जौनपुर । कर्बला के शहीद हजरत अली असगर की याद में नगर के ताड़तल्ला में झूला, दुलदुल, अलम व ताबूत का मातमी जुलूस निकाला गया । अली असगर कमेटी की ओर से जुलूस अल्हादी प्रेस इमामबारगाह से तीन रबी उल अव्वल में सोगवारों ने नौहा व मातम करके निकाला गया। अजादारों ने अली असगर की शहादत को याद किया और आंसू बहाए। सोजख्वानी समर रजा व उनके हमनवा ने किया ।

मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना आबिद रिजवी फतेहपुरी ने कहा कि अली असगर कर्बला के मैदान में छह माह के थे। इमाम हुसैन को जब अपने इस छोटे बेटे की प्यास देखी न गई तो वो जंग के मैदान में बच्चे को लेकर आए और यजीदियों से दो घूंट पानी बच्चे को पिलाने को कहा । यजीदियों ने बच्चे की प्यास बुझाने के बजाए तीर चलाकर शहीद कर दिया । मौलाना ने कहा कि कर्बला के मैदान में तमाम इस्लामी और मानवीय मूल्यों को पामाल किया जा रहा था । जिस इस्लाम ने पानी पर सभी का अधिकार बताया है, उसी इस्लाम के पैगम्बर के नवासे और उनके घर वालों को तीन दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया । इमाम ने बच्चे को कर्बला के मैदान में दफन कर दिया था, लेकिन यजीदियों ने उस मासूम की कब्र को खोदकर सिर को काट लिया । मजलिस के बाद विशाल मातमी जुलूस निकला जिसमे अन्जुमन सज्जादिया , इंकलाबे हुसैनी लालदरवाजा , दुआएं जहरा , जाफ़रि सहित दर्जनों मातमी अंजुमनों ने नौहा व मातम किया । जुलूस की तकरीर रजी बिस्वानी , शोएब जैदी एवं आभार भाजपा नगर मंत्री इमरान खान ने व्यक्त किया । इस मौके पर सरपरस्त कल्बे हसन खान कल्लू नेता , बनिये जुलूस इमरान खान , आमिर सुहेल खान , बशीर खान , मोहम्मद शमीम अच्छू सहित भारी संख्या में अजादार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed