{"_id":"5be9cdbbbdec22695873cf32","slug":"15420491641-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमैनी ने ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमैनी ने ट्राफी पर किया कब्जा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में बसुंधरा मानव कल्याण समिति संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट में करमैनी टीम का जलवा रहा। जिसमें करमैनी ने ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं कालेपुर की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। यह टूर्नामेंट शनिवार से शुरु होकर रविवार की देर रात समाप्त हुआ। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान कड़े मुकाबले के बीच करमैनी व कालेपुर गांव की टीम ने फाइनल में अपना स्थान बनाया। दोनों टीमों के बीच चली कांटे की टक्कर में करमैनी ने 15 अंक से कालेपुर की टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के संयोजक अमित सिंह बाबी ने बिजई टीम करमैनी को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, पन्नालाल, बृजेश यादव व एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।