{"_id":"5be9cc83bdec22698c6e4fd5","slug":"15420488511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर नहर को ठीक नहीं किया तो करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर नहर को ठीक नहीं किया तो करेंगे भूख हड़ताल
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। धरने सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे ने कहा कि सोनौरा पंप कैनाल द्वितीय बखोपुर की नहर हेड से पूरी तरह जर्जर हो गई है। जिससे कैनाल के चलते ही टूट जाता है। जिसके कारण 13 गांवों के 6 सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई वर्षों से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सोनौरा पंप कैनाल की जर्जर नहर को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसान महंगाई के दौर में पूरी तरह टूट चुके हैं। खेती-किसानी को मजबूत करने की सरकार के दावे पूरी तरह खोखले होते जा रहे हैं। किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रहीं है। सरकार किसानों की कर्जमाफी का झूठा दावा पेश कर बाहबाही लूट रहीं है। सभा को मुंशी रजा, महेश उपाध्याय, महेंद्र यादव, मंगल मोदनवाल, राजेश तिवारी, डा. सुबाष तिवारी, पिंटू सिंह, उपेंद्रमणि त्रिपाठी, पवन पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी व संचालन इंद्रमणि दूबे ने किया।