फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला वर्ग में पचवल की टीम रही प्रथम

महिला वर्ग में पचवल की टीम रही प्रथम

Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
महिला वर्ग में पचवल की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
मडियाहूं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदीगंज मड़ियाहूं में आयोजित दो दिवसीय जिला कबड्डी चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हरिहरपुर की टीम ने रामनगर को 36-24 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप विजेता बनी। इसी प्रकार महिला वर्ग में पचवल की टीम ने मडियाहू पीजी कॉलेज की टीम को 26-16के अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को रविचंद्र यादव को जिला सचिव मनोनीत किया। साथ ही आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर की टीम को प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की। वहीं अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने भी जनपद के कबड्डी खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । उधर, पुरुष वर्ग में शाहपुर सानी की टीम ने मुस्तफाबाद को कड़े मुकाबले में 27-26 के स्कोर से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में चेत रहा सुई था कला की टीम ने मेहंदीपुर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कूल 28 टीम और महिला वर्ग में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव रवि चंद्र यादव ने सभी अतिथियों को स्मृतिचिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लालप्रताप यादव, अरविंद कुमार शुक्ला, लालसाहब यादव, राघवेंद्र सिंह, विकेश उपाध्याय, डा. एमपी यादव, सर्वेश कुमार यादव, डा.राजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, जंग बहादुर यादव, रमेश चंद यादव, विजय भास्कर यादव, रामदुलार यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, सेवालाल पटेल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक पीके पांडेय, हुबलाल, राकेश यादव, कुंवर सिद्धार्थ, सुरेश कुमार यादव, लाल साहब यादव व अखिलेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed