{"_id":"5be9cbabbdec226954314eea","slug":"1542048635250-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर की दौड़ में राघवेंद्र और नीतू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर की दौड़ में राघवेंद्र और नीतू ने मारी बाजी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक के इटाएं बाजार के आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद का उद्दघाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी मंगरु राम ने किया। खेल में बारह न्याय पंचायतों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में राघवेंद्र प्रताप यादव प्राथमिक विद्यालय सेउर विजेता रहे। बालिका वर्ग के दौड़ में प्रथम स्थान नीतू प्राथमिक विद्यालय मनापुर ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के कबड्डी के खेल में बालक वर्ग व बालिका वर्ग दोनों में प्राथमिक विद्यालय बुद्धीपुर प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में उत्कर्ष तथा बालिका वर्ग में कविता ने प्रथम स्थान मिला। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में पंकज और बालिका वर्ग में कविता ने बाजी मारी। पुरस्कार वितरण प्रधान आभूषण कला केंद्र इटाएं द्वारा किया गया। आयोजक प्रेमचंद भास्कर रहे। संचालन जयप्रकाश गौतम ने किया। रेफरी श्री प्रकाश सिंह रहे। इस मौके पर अवधेश कश्यप, जयप्रकाश यादव,धीरज यादव,दिवाकर सिंह चौहान,अरुण सिंह,राजेश्वर मिश्र, बंशगोपाल दीक्षित,अनिल दुबे,इश्तियाक अहमद,विनोद सिंह,बृजेश सिंह,निशांत जहां,हरिशंकर यादव सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।