फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनैसा और अनुप्रिया ने कराटे में मारी बाजी

अनैसा और अनुप्रिया ने कराटे में मारी बाजी

Mon, 12 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अनैसा और अनुप्रिया ने कराटे में मारी बाजी

विज्ञापन
करंजाकला। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में पहला ओपेन जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आठ विद्यालय के 140 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के चार वर्ष आयु वर्ग में देव इंटरनेशनल कालेज की अनैसा पहले स्थान पर रहीं। आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में देव इंटर नेशनल कालेज की प्रिया पटेल प्रथम, 10-11 वर्ष आयु वर्ग में जीएस पब्लिक स्कूल की रीमा पटेल प्रथम, 12-13 आयु वर्ग में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अनुप्रिया सिंह प्रथम, इसी विद्यालय की वैश्नवी त्रिपाठी व आस्था सिंह भी अपने आयु वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। 14-15 वर्ष आयु वर्ग में देव इंटर नेशनल कालेज की साक्षी यादव पहले स्थान पर रही। इसी स्कूल की संस्कृति सिंह व मुस्कान सिंह अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतीं। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण सूर्यांश प्रकाश सिंह ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कराटे अपने बचाव के लिए सबसे बेहतर खेल हैं। जिससे शारीरिक एवं विकास के साथ-साथ मनोबल भी बढ़ता है। इससे पहले मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डा. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों में कराटे के प्रति जो लगाव बढ़ रहा है उससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज ने कराटे खेल के नियमों को विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कराटे का अर्थ है खाली हाथ खुद की सुरक्षा कैसे करें। छात्र और छात्राओं को कराटे की जानकारी होनी चाहिए। जिससे छात्राओं को किसी समय अपनी सुरक्षा अपने हाथ से करे सकें। दुर्गा जी विद्यालय के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने स्वागत किया। अध्यक्ष एसपी सिंह ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। निर्णायक मंडल में वीर विक्रम मौर्या, प्रियांशु साहू, अभिषेक उपाध्याय, आकाश मौर्या व गौरव मौर्या ने निभाई। कार्यक्रम में अरविंद बहादुर, डीके सिंह, कैलाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed