फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   100 मीटर रेस में अखिलेश व अनंतानंद ने मारी बाजी

100 मीटर रेस में अखिलेश व अनंतानंद ने मारी बाजी

Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
100 मीटर रेस में अखिलेश व अनंतानंद ने मारी बाजी
जलालपुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोचन महादेव परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेस, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर रेस में प्राथमिक विद्यालय थार के अखिलेश व प्राथमिक विद्यालय नेवादा के अनंतानंद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालक वर्ग रेस में महेश कुमार (पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर प्रथम) और 400 मीटर बालक वर्ग रेस में प्रवीण कुमार (पूर्व माध्यमिक विद्यालय नहर पट्टी) प्रथम रहे। 200 व 400 मीटर बालिका वर्ग रेस में सीनाज बानो (पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर प्रथम), योगा बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकडीपुर प्रथम, अंत्याक्षरी में न्याय पंचायत महिमापुर प्रथम, समूह गान व लोक नृत्य में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकडीपुर प्रथम, कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में त्रिलोचन प्रथम, कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रथम, अंताक्षरी प्राथमिक वर्ग में महिमापुर प्रथम, लोकगीत व लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में जलालपुर प्रथम, श्रुति लेख व मानचित्र जूनियर वर्ग में शैल सिंह कुकडीपुर प्रथम, श्रुति लेख प्राथमिक वर्ग में अनंतानंद बराई प्रथम, खो खो प्राथमिक वर्ग बालक व बालिका में रामपुर प्रथम, खो खो जूनियर बालक वर्ग रामपुर प्रथम, खो-खो बालिका वर्ग में नाहर पट्टी प्रथम रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज संजय यादव ने किया । वहीं समापन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव व मोहम्मद असलम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया। प्रतियोगिता का संचालन शंभू नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर गिरीश सिंह, पवन सिंह, वीरेंद्र मौर्य, मोहम्मद इमरान, रविंद्र यादव, कमलेश सिंह, प्रेम बहादुर पाल, संतोष कुमार, शिव प्रकाश यादव, आशीष यादव, रमेश, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed