{"_id":"5bd4b2a3bdec221e2f5b5b7f","slug":"154066598213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायस रिकार्डर लगाने में रुचि नहीं ले रहे कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायस रिकार्डर लगाने में रुचि नहीं ले रहे कालेज
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सत्र 2018-19 की बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों के साथ वायस रिकार्डर भी लगवाने हैं लेकिन इससे विद्यालय कतरा रहे हैं। नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना है। करीब 250 परीक्षा केेंद्र बनाए जाने हैं लेकिन अब तक महज 50 कालेजों ने ही वायस रिकार्डर लगवाया है। डीआईओएस अन्य कॉलेजों को नोटिस जारी किया है।
बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू होंगी। शुचिता और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पिछले साल विद्यालयों पर सीसी टीवी कैमरे तो लगा दिए गए थे। बावजूद उसके नकल पर अंकुश नहीं लगाया सका। शासन ने इस बार परीक्षा केंद्र ऐसे ही विद्यालयों को बनाने को कहा है, जिनके यहां सीसी टीवी के साथ वायस रिकार्डर भी लगाया गया है। सेंटर का निर्धारण नवंबर तक हो जाना है लेकिन अभी तक करीब 50 कालेज ही वायस रिकार्डर लगा पाए हैं जबकि 250 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं।
बाजार में वायस रिकार्डर कई रेंज के उपलब्ध हैं। व्यापारियों की माने तो 80 रूपये से लेकर दो सौ रुपये तक के वायस रिकार्डर बाजार में उपलब्ध हैं। सीसी टीवी कैमरा व्यवसाय से जुड़े विक्रम गुप्त बतात हैं कि एक परीक्षा कक्ष में एक या दो रिकार्डर लगाना है। इसके बावजूद ज्यादातर कॉलेजों के संचालक इससे बचना चाहते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा लगवाने के साथ ही वायस रिकार्डर लगाने के लिए विद्यालयों को पत्र भेज दिया गया है। अभी तक करीब सौ विद्यालयों ने ही वायस रिकार्डर लगावर उसकी सूचना उपलब्ध कराया है। जिन विद्यालयों ने वायस रिकार्डर लगवा लिया है। जो विद्यालय आदेश का पालन नहीं करेंगे उन्हें किसी भी दशा में परीक्षा केेंद्र नहीं बनाया जाएगा।
डा. बृजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर