{"_id":"5bd0bdc1bdec22722526cfe0","slug":"154040668620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम बचन यादव का पर्चा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम बचन यादव का पर्चा निरस्त
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की गई। उम्र अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामबचन यादव का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए अब नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। छात्रसंघ के कुल दस पदों पर अब 37 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच समिति ने शुरू की। चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह, डा. राजीव रतन सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. पीएल टमटा, डा. आरएन ओझा, डा. केडी सिंह, डा. रामआसरे सिंह, डा. रामजी पाठक, डा. महेंद्र त्रिपाठी, डा. देवेंद्र सिंह, डा. मनोज सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के नियमानुसार उम्र अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामबचन यादव का पर्चा निरस्त कर दिया गया है।
अध्यक्ष पद पर कुंवर राजदीप सिंह, योगेश यादव, उद्देश्य सिंह, विजय प्रकाश यादव, शाश्वत सिंह, हर्षित सिंह, शिवम सिंह, विजय विक्रम सिंह और शिवम यादव मैदान में है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश सिंह, निधि मिश्रा, दीपेश कुमार सिंह, शशांक मिश्र और अवनीश कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए संकल्प मिश्र, अवनीश सिंह, ओम पांडेय, सिद्धार्थ विक्रम सिंह और राधेश्याम यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, शुभम मिश्र, विजय यादव, शुभम प्रजापति, अवनीश दूबे, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए सत्यम त्रिपाठी, सुशील नागर, नितेश कुमार प्रजापति, अभिषेक यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक तिवारी, मानस द्विवेदी, योगेश निषाद, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सत्यम चतुर्वेदी और पवन कुमार यादव के बीच मुकाबला होगा। विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए केवल अमन सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।