{"_id":"5bd0bbb0bdec2217277cc970","slug":"154040615617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भवन के सामने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भवन के सामने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद हैदर खान के नेतृत्व में कृषि भवन के सामने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया।
जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए जौनपुर के नए विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। एक माह के भीतर कुल एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराए जाने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। इस अवसर पर एचएन तिवारी ने कहा कि छोटा राज्य सुखी राज्य और समृद्धि का आधार होता है। इसलिए यदि पूर्वांचल राज्य का गठन होता है तो निश्चित रूप से पूर्वांचल का विकास होगा। संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से पूर्वांचल क्षेत्र की बेरोजगारी दूर होगी और यहां से नौजवानों का पलायन रुकेगा। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इस अवसर पर विनीत सिंह, भैया लाल सरोज, अनुराग मणि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।