{"_id":"5bd0bba6bdec2269b4445224","slug":"15404061467-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव कुश ने अश्वमेघ घोड़ा पकड़कर राम को दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव कुश ने अश्वमेघ घोड़ा पकड़कर राम को दी चुनौती
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी। कबूलपुर की ऐतिहासिक श्री दया नारायण रामलीला समिति कबुलपुर द्वारा लगातार 72वे वर्ष प्रभु श्री राम के चरित्र का सजीव मंचन किया गया। मंगलवार को लवनासूर वध व लव कुश की वीरता का मंचन देखने में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों से बड़ी तादाद में दर्शनथियों का रेला उमड़ पड़ा। प्रभु श्री राम ने शत्रुघ्न को लवनासुर का वध करने का आदेश दिया। तब शत्रुघ्न ने राम की आज्ञा मानकर लवनासुर का वध कर दिया। जब माता जानकी पर एक धोबी द्वारा पवित्रा पर सवाल उठाया तो प्रभु श्री राम ने सीता को वन में बाल्मीकि के आश्रम जाने को कहा। माता जानकी आश्रम जाती है। वहां पर उनके दो पुत्र पैदा हुए लव कुश। शत्रुघ्न लवनासुर का वध करके लौट रहे थे। उनके घोड़े को लव कुश ने बांध लिया और युद्ध करने का निमंत्रण दिया। दोनों में युद्ध में हुआ और शत्रुघ्न मूर्क्षित हो गए। इसी प्रकार से लक्ष्मण, भरत, अंगद , विभीषण आदि सभी मूर्क्षित हो गए। बाद में राम को खुद आना पड़ा। जब पता चला कि लव कुश उन्हीं के बेट हैं तो लव कुश ने उन सभी से माफी मांगी। योगेश श्रीवास्तव ने राम की भूमिका, भूपेश श्रीवास्तव ने लक्ष्मण की, अंकित श्रीवास्तव ने शत्रुघ्न, अजय वेनवंशी भरत, दीपक चौहान सीता, प्रिंस श्रीवास्तव अंगद की, रामा चौहान ने हनुमान की, मोनू गुप्ता बिभीषन की, वरदान श्रीवास्तव ने लव व शुभम गौड़ कुश की, अखिलेश सिंह निर्मोही की लोकनाथ प्रजापति, भानमती की तारा चौहान, लवनासुर की अशोक गुप्ता, वाशिष्ठ की छेदी चौहान, बाल्मीकि की भूमिका निभाई। समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन