फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भक्तों को भव सागर से पार उतारते हैं भगवान

भक्तों को भव सागर से पार उतारते हैं भगवान

Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भक्तों को भव सागर से पार उतारते हैं भगवान
नेवढ़िया। कथा वाचक अंशुमान महाराज ने कहा कि भगवान तो भक्तों के भाव के भूखे होते हैं। भगवान ही अपने भक्तों को भव से पार उतारते हैं। भगवान और भक्तों के बीच बहुत ही नजदीक का संबंध होता है। राम कथा सुनकर निर्गुण से सगुण रूप भगवान अपने भक्त के लिए आते हैं। वह क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार स्थित एसएच कान्वेंट स्कूल प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय राम कथा में भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

भक्त व भगवान के संबंध को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि एक भक्त निर्बल व नेत्रहीन था। भक्त एक दिन एक गांव में अतिथि के रूप में गया था। वहां पर भक्त भगवान का पद गा रहा था। गाते गाते काफी रात हो गई। गांव के सभी लोग पद सुनते सुनते सो गए। कोई हुंकारी नहीं भर रहा था तो नेत्रहीन भक्त को लगा कि सब सो गए हैं। बिना कुछ बोले नेत्रहीन भक्त वहां से अपने घर के लिए चल दिया। मार्ग में एक कुआं था। नेत्रहीन भक्त एक छड़ी के सहारे चलता था। भक्त ने जैसे ही कदम कुएं की तरफ बढ़ाया तभी भक्त को कष्ट में देख भगवान से रहा नहीं गया। बालक रूप में स्वयं भगवान वहां प्रगट हो गए। बालक रूप में छड़ी पकड़ कर नेत्रहीन भक्त को भगवान लेकर आए। तब भक्त ने पूछा तुम कौन हो बेटा। भगवान बोले बाबा मैं आपका पद सुनते सुनते आ रहा था। भक्त को लगा यह संसारी बच्चा नहीं हो सकता। क्योंकि संसारी बच्चा इतना मीठा नहीं बोल सकता है। भक्त ने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है। भगवान ने कहा आप जिस नाम से बुलाना चाहते हैं आप बुला सकते है। भक्त को आभास हो गया कि यह कोई बालक नहीं भगवान ही हैं। भक्त ने जैसे ही भगवान का हाथ पकड़ना चाहा वैसे ही भगवान अदृश्य हो गए। तब भक्त रो पड़ा और कहा हे भगवान मुझे निर्बल और नेत्र हीन जानकर आप मेरा फायदा उठा रहे हैं, लेकिन एक बात याद रखिएगा प्रभु आप हमारे हृदय से निकल कर नहीं जा सकते। भगवान अपने भक्तों के लिए कभी भी आ सकते हैं। कथा में ओंकारनाथ तिवारी, राजेश दुबे, भोला उपाध्याय, चिंतामणि मिश्र, सुभाष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed