फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदाता जेंडर रेशियो बढ़ाने पर दिया गया जोर

मतदाता जेंडर रेशियो बढ़ाने पर दिया गया जोर

Wed, 24 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जेंडर रेशियो बढ़ाने पर दिया गया जोर
शाहगंज। नगर पालिका परिषद परिसर में बुधवार को मतदाता जेंडर रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही इसे सुधारने के लिए चल रहे विशेष अभियान में मानक के अनुरूप जेंडर रेशियो करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि शाहगंज विधानसभा में जेंडर रेशियो मानक से काफी कम है। यह रेशियो प्रति हजार 950 होना चाहिए। लेकिन शाहगंज में यह रेशियो मात्र 833 है। उन्होंने मतदाता जेंडर रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इसे सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जेंडर रेशियो के कमी को दूर किया जाए। महिलाओं का मतदाता सूची में नाम कम है। लिहाजा हर बूथ पर इसकी समीक्षा कर महिला वोटरों का नाम मतदाता सूची में मानक के अनुरूप बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि नाम बढ़ाने के लिए फार्म छह पूर्ण रूप से भरकर जमा किया जाए। जिन महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा वे राशन कार्ड के लिए अपात्र मानी जाएंगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल समेत सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed