फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षक किताब के साथ विद्यार्थियों को दे संस्कार का ज्ञान-डा.केपी

शिक्षक किताब के साथ विद्यार्थियों को दे संस्कार का ज्ञान-डा.केपी

Thu, 25 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक किताब के साथ विद्यार्थियों को दे संस्कार का ज्ञान-डा.केपी
बदलापुर / घनश्यामपुर। शिक्षा का विस्तृत क्षेत्र है। उसके स्तर को ऊंचा कर के ही हम समाज, क्षेत्र व राष्ट्र का स्तर ऊंचा कर सकते हैं। उक्त बातें सांसद डा. केपी सिंह ने बुधवार को तिलवारी गांव में मां मालती गर्ल्स एंड हैंडीक्रैफ्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षकों का दायित्व बनता है कि वह छात्र-छात्राओं में किताबी ज्ञान देने के साथ ही संस्कार भी देना सुनिश्चित करे जिससे छात्र-छात्राएं संस्कारवान बन सकें। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश मिश्र ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि अल्पकाल में यह विद्यालय दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर अग्रसर है। इसका कारण यह है कि विद्यालय के शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, युगल गीत, सामूहिक नृत्य, एकांकी, प्रहसन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन मोहा। समारोह की अध्यक्षता जयप्रकाश पाठक व संचालन मुकुंदधर तिवारी ने किया। प्रबंधक बजरंगबली मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर धीरेंद्र मिश्र, अखिलेश सिंह, पंकज तिवारी, राघवेंद्र सेठ, विनोद तिवारी, दयाराम उपाध्याय, संजीव पाठक, ध्रुव सिंह, सुभाष चंद्र मिश्र, सुभाष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed