फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयोडीन की कमी से बच्चों में बुद्धिमता में होती कमी: सीएमओ

आयोडीन की कमी से बच्चों में बुद्धिमता में होती कमी: सीएमओ

Thu, 25 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
आयोडीन की कमी से बच्चों में बुद्धिमता में होती कमी: सीएमओ
जौनपुर। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्लोबल आईडीडी दिवस के उपलक्ष्य में सीएमओ कार्यालय सभागार कक्ष में पत्रकार वार्ता में सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने आयोडीन की उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी से बच्चों में बुद्धिमत्ता की कमी, बौनापन, अंधापन, बहरापन, घेघा गर्भावस्था के दौरान अचानक गर्भपात, मृत बच्चे का जन्म, गर्भ में बच्चे के मानसिक विकास में कमी, किशोरावस्था में बढ़त रूक जाती है। महिलाओं में बांझपन आ सकता है। बीमारियों से बचाव हेतु आयोडीन युक्त नमक इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. सत्य नारायण हरिश्चंद्र द्वारा आयोडीन युक्त नमक के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन 150 माईक्रोग्राम (आधा चम्मच) आयोडीन युक्त नमक का सेवन करना आवश्यक है। आयोडीन से थायराइड द्वारा हार्मोन्स का निर्माण होता है जो शरीर के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, देवेंद्र सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed