फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेखपाल संघ का हुआ चुनाव

लेखपाल संघ का हुआ चुनाव

Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ का हुआ चुनाव
केराकत। केराकत तहसील लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। जिसमें अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी के रूप में जौनपुर लेखपाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदन भट्ट व सहायक चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री राज नरायन पुष्कर रहे। सर्वसम्मति से जनार्दन यादव को अध्यक्ष, सुनील दत्त त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष गिरि को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश कुमार मंत्री, रेणु कुमारी उपमंत्री, त्रिभुवन यादव को कोषाध्यक्ष व उमेश सोनकर को ऑडिटर चुना गया।
विज्ञापन


केराकत। तहसील में कम मूल्य के स्टांप की कमी होने के कारण वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोषागार में दस, बीस, पचास व सौ रुपये मूल्य के स्टांप की कमी बनी हुई है। जिसके कारण वादकारियों को या तो अधिक मूल्य पर क्रय करना पड़ता है या अधिक मूल्य का स्टांप लगा कर अपना काम करना पड़ता है। जिससे लोगों की जेब ढीली हो रही है। पिछले कई माह से यह समस्या बनी हुई है। छोटे स्टांप की जरूरत ज्यादातर हलफनामा, वसीयत अनुबंध व अन्य छोटे क्रय विक्रय के लिए पड़ती है। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने बताया कि छोटे स्टांप की खपत आपूर्ति से ज्यादा है। एक दिन पहले ही डिमांड बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन


जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र को पत्रक सौंपा है। जिसमें चीनी मिल तुरंत चलाने, बकाया गन्ना मूल्य तत्काल देने, आगामी पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन में करने, गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी को रोकने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने सहित नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। साथ ही इन मांगों को पूरा करने की मांग की। पत्रक देने वालों में अध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अशोक प्रधान, संतोष कुमार गौड, इंद्रमणि गौड़, डा. एसए रिजवी, पारसनाथ व विनय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर। आम आदमी पार्टी की ओर से चलाए गए पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर मंडी समिति पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर करते हुए पूर्वांचल राज्य की स्थापना के लिए अपना समर्थन दिया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष केसरी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। एक माह के भीतर प्रदेश के सभी जनपदों से 11 लाख लोगों से हस्ताक्षर कराकर उत्तर प्रदेश को चार छोटे राज्यों क्रमश: बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मांग की गई है। मुंगरा के ब्लाक संयोजक राम सूरत पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जौनपुर के सभी नौ विधानसभाओं में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। इस मौके पर राम प्रकाश सोनी, ब्रह्मदेव सिंह ,उदय राज विन्द ,सुशील साहू ,राम कैलाश पटेल ,सुरेंद्र समाजसेवी, शिवनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed