फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देश में एकता की मिसाल बनेगा प्रजापति समाज- रमेशचंद्र

देश में एकता की मिसाल बनेगा प्रजापति समाज- रमेशचंद्र

Wed, 24 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
देश में एकता की मिसाल बनेगा प्रजापति समाज- रमेशचंद्र
जौनपुर। अखिल प्रजापति कुंभकार समाज के पदाधिकारी प्रमाण पत्र का वितरण मंगलवार को वाजिदपुर दक्षिणी स्थित रामराज प्रजापति के आवास पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रमेशचंद्र प्रजापति व विशिष्ट अतिथि अरुण प्रजापति एडवोकेट ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रजापति ने प्रजापति कुंभकार समाज की एकता पर बल दिया। कहा कि आज हम सब को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। तभी समाज विकास करेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल उर्फ बबलू प्रजापति ने कहा कि अखिल प्रजापति कुंभकार प्रजापति समाज ने राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र आदि राज्यों में अपनी एकता का परचम लहराया है। अब उत्तर प्रदेश में एकता का परचम लहराएगा। राष्ट्रीय महासचिव रमेशचंद्र प्रजापति ने कहा कि शीघ्र ही अखिल प्रजापति कुंभकार समाज पूरे भारत में प्रजापति एकता की मिसाल बनेगा। सभी राजनीतिक पार्टियों और शासन से अपनी मांगों को मनवाने पर मजबूर करेगा। उन्होंने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एवं संचालन जिला महासचिव ज्ञानेंद्र प्रजापति ने किया। राष्ट्रीय संयोजक राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेंद्र प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति,परमानंद प्रजापति, अंकित प्रजापति, माणिक चंद्र प्रजापति एडवोकेट, छोटे लाल प्रजापति, विनोद प्रजापति एडवोकेट, रामराज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed