{"_id":"5bcf63f6bdec2269612ac3fa","slug":"154031816311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने गोली मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने गोली मारकर युवक को किया घायल
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव में सोमवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
गड़ैला गांव निवासी रामजनम सिंह (38) पुत्र रत्नाकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रात में करीब साढ़े नौ बजे जौनपुर शहर से लौटकर घर पहुंचे थे। घर में कपड़े उतारे तो देखा कूड़ेदान में कूड़ा भरा था। वह कूड़ा फेंककर लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही दो लोगों ने लकारते हुए उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके बायीं तरफ सीने में लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़कर आए और उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।