{"_id":"5bce12fabdec22698a470118","slug":"154023189616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजल और बिरहा में रात भर झूमते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजल और बिरहा में रात भर झूमते रहे श्रोता
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से सराय रहिचन्दा में आयोजित कव्वाली, गजल और बिरहा कार्यक्रम में रात भर श्रोता लुत्फ उठाते रहे। गायक कलाकार उजाला यादव गाजीपुर व हनुमत पाल वाराणसी के बीच पूरी रात कव्वाली ,गजल व बिरहा का मुकाबला चलता रहा। रात भर चले इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने वर्तमान राजनैतिक परिवेश में एक से बढ़कर एक गजल, बिरहा व कौव्वाली पेश किए।
दोनों कलाकारों को आयोजक शेषमनि यादव ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा आज के परिवेश मे बिरहा, कव्वाली, गजल जैसा आयोजन कराना जमीन से जुड़ी सभ्यता और उसके स्वरुप को जिन्दा रखने की बड़ी पहल है। ऐसे आयोजन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर शारदा यादव, संजीत यादव, शेषमनि यादव, रमेश यादव, राम बहादुर यादव,अजीत पटेल,राजदेव यादव,महेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, दिनेश यादव, डा. लक्ष्मी कान्त यादव, राम मिलन यादव, पिन्टू, आनन्द यादव व सुनील यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। यादव महासभा के अध्यक्ष शारदा यादव ने आभार जताया।