{"_id":"5bce10cdbdec2269377f6d2e","slug":"15402313391-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतूपुर रेलवे क्रासिंग के पास सद्भावना का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतूपुर रेलवे क्रासिंग के पास सद्भावना का इंजन फेल
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर । जफराबाद-सुल्तानपुर रेलखंड पर फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को अचानक सद्भावना एक्सप्रेस का इंजनफेल हो गया। जिससे ट्रेन एक घंटे बीस मिनट तक रुकी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
आनंद बिहार से रक्सौल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस सोमवार की सुबह सात बजकर 5 मिनट पर फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची। अचानक उसका इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसी बीच स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी को रोक दिया गया। उसका इंजन ले जाकर सद्भावना ट्रेन में लगाया गया। इस दौरान लगभग एक घंटा बीस मिनट का समय गुजर गया। मालगाड़ी का इंजन लगने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोट:
फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को अचानक सद्भावना एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। मालगाड़ी का इंजन काटकर ट्रेन में जोड़ा गया । इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
पंकज झा, स्टेशन मास्टर