{"_id":"5bbf98c5bdec225051486c63","slug":"153928311411-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेख में अंजली व सामान्य ज्ञान में दीपक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलेख में अंजली व सामान्य ज्ञान में दीपक ने मारी बाजी
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय बलिका दिवस पर न्याय पंचायत स्तरीय परिषदीय विद्यालय के बच्चों की सुलेख तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर सुलेख में सुल्तानपुर दरवेश अली की छात्रा तान्या शर्मा, सामान्य ज्ञान में यहीं की रानी यादव अव्वल रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमश: सीहीपुर की अंजली पाल व इब्राहिमाबाद के दीपक यादव ने बाजी मारी। विद्यालय के मॉडल मीना मंच के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग में सुलेख लेखन में दूसरा स्थान फतेहगंज के आनंद व तीसरा इब्राहिमाबाद के प्रियंका को मिला। इसी वर्ग की सामान्य ज्ञान में सिंहीपुर के राज कुमार को दूसरा व सुरुवारपट्टी के निखिल को तीसरा पुरस्कार मिला। उच्च प्राथमिक वर्ग के सुलेख में मेजबान इब्राहिमाबाद के रागनी यादव को दूसरा व सुरुवारपट्टी की मीनाक्षी को तीसरा पुरस्कार मिला। सामान्य ज्ञान में सिहीपुर की सोनम को दूसरा तथा सादात बिंदुली की नेहा को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि डायट के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम कराने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। जिससे उन्हें आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने बच्चों की बुद्धि लब्धि की तारीफ़ करते हुए शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। कहा जहां एक ओर समाज में सरकारी स्कूलों की स्थिति का लोग गलत आंकलन कर रहे हैं वहीं इस तरह के विद्यालय समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने में सक्षम हैं। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नृत्य नाटिका देश गान लोक गीत लोक नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दी। बालक बालिकाओं ने योगाभ्यास की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्याल के प्रभारी व एनपीआरसी सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बेहतर कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा माधुरी जायसवाल, नन्दिनी मौर्य, चंदा यादव, मीना सिंह, दीपमाला जायसवाल तथा एबीआरसी सुशील उपाध्याय को मेडल देकर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अमित सिंह, राजेंद्र यादव, कुंवर दरोगा सिंह, मृतुन्जय सिंह, रीना सिंह, अमरावती पाल ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर मुकेश यादव, प्रमोद तिवारी, शैलेश चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव, दुर्गा शंकर राय ,विजय पाल, रंजीत चौधरी रहे। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन