{"_id":"5bbf95debdec225049166710","slug":"153928237120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला समिति टाउन हाल की निकली ऐतिहासिक राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला समिति टाउन हाल की निकली ऐतिहासिक राम बारात
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
निकली ऐतिहासिक राम बारात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति टाउन हाल की राम बारात बुधवार की रात सब्जी मंडी स्थित मां काली मंदिर से धूमधाम से निकली। घोड़े, हाथी, बैंड-बाजे के साथ निकली बारात कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, अल्फस्टीनगंज, अटाला मस्जिद होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंची। जहां राजा दशरथ ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया।
इसके बाद भगवान श्रीराम का माता जानकी के साथ विवाह हुआ। विवाह होते ही दर्शकों ने प्रभु श्रीराम व माता जानकी का जोरदार जयघोष किया। तत्पश्चात् उपस्थित महिलाओं ने मंगल आरती किया। पूरा मंचन स्थल भक्तिमय व हर्षोल्लास से भर उठा। राम बारात में भगवान श्रीराम व उनके अनुज लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ, महाराजा दशरथ सहित कई देवगण शामिल रहे। बारात को सफल बनाने में पंडित जी रामलीला समिति के अध्यक्ष किशन लाल हरलालका, महामंत्री अनिल जायसवाल, मंत्री लक्ष्मीकांत केसरी, रमेश सेठ, शम्भूनाथ चौधरी, रमेश चंद्र, संदीप अग्रहरि, राजेश साहू, सभासद दीपक जायसवाल, बांके लाल प्रेमी, धीरज सिंह, रामकुमार साहू सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।