{"_id":"5bbe4921867a5528677b9768","slug":"153919719114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के रामसिंह ने मेरठ के संदीप को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के रामसिंह ने मेरठ के संदीप को दी पटखनी
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के नोनारी उपधान गांव में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमे पूर्वांचल के कई जिलों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल का उद्घाटन फीता काटकर थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने किया। दंगल का पहला मुकाबला रमेश पहलवान मिर्जापुर व प्रकाश पहलवान वाराणसी के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी के प्रकाश ने रमेश को पटखनी दी। दूसरा मुकाबला संदीप रामनद्दी व मनोज हरियाणा के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबर पर छूटी। लल्ला पहलवान ने उमा पहलवान को चित किया। राजकुमार ने रामआसरे को, चंदन ने शेरू को पटखनी दी। जौनपुर के एक हाथ के पहलवान रामसिंह व मेरठ के संदीप के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले रामसिंह ने मेरठ के सन्दीप को आसमान पटखनी दी। संचालन लल्ला पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका दुर्वाशा पहलवान ने निभाई। इस मौके पर बबलू सिंह प्रधान,मोहित तिवारी, राजेश तिवारी, रोशन सिंह,सचिन सिंह, राकेश उपाध्याय,नन्हे आदि उपस्थित रहे। आयोजक योगेन्द्र नाथ उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।