{"_id":"5bbcf4d3867a55282a38f162","slug":"15391100743-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू हो रही हुसेनाबाद की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू हो रही हुसेनाबाद की रामलीला
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर की ऐतिहासिक हुसेनाबाद रामलीला समिति का इस वर्ष 75 वर्ष है। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू होने जा रहा है। बुधवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। गुरूवार को नारद मोह, रामजन्म ताड़क वध का मंचन किया जायेगा। तीसरे दिन अहिल्या तरण, फुलवारी, धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद संजीव मंचन होगा। शनिवार को कैकेयी कोप भवन, राम वन गमन और दशरथ मरण का मंचन किया जायेगा।
रविवार को भरत आगम, भरत मनावन , नक्कटैया और खरदूषण वध किया जायेगा। सोमवार को सीता हरण, राम सुग्रीव मिताई, बालीबध होगा। मंगलवार को लंका दहन, अंगद रावण संवाद होगा। बुधवार को लक्ष्मण शक्ति तथा उसका निवारण होगा। 18 अक्टुबर को कुम्भकरण वध,मेघनाथ वध और सुलोचना सती का मंचन होगा। 19 अक्टुबर को विजय दशमी को जेसीज चैराहा पर रावण दहन किया जायेगा। आखिरी दिन भरत मिलाप, राजगद्दी और भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। रामलीला का किरदार मोहल्ले के ही बच्चो युवाओ और बुजुर्गो द्वारा निभाया जाता है। जिसके कारण इस रामलीला की अपनी अलग पहचान है।