{"_id":"5bba51b1867a55686330f484","slug":"15389372416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्माएं नहीं, खुद पर गर्व करें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्माएं नहीं, खुद पर गर्व करें बेटियां
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर में अमर उजाला और व्हिस्पर च्वॉइस की ओर से आयोजित सपनों की उड़ान कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय ने कहा कि बेटियां शर्माएं नहीं, अपनी बात मां से खुलकर कहें। सतर्क रहते हुए जीवन की जंग जीतने के लिए आगे बढ़ें। मुझे गर्व है कि मैं बेटी हूं।
उन्होंने मासिक धर्म प्राकृतिक होता है। जो सभी युवतियों में एक निश्चित समय से आता है। इसकी वजह से मेरे काम में कभी दिक्कत नहीं हुई। मेरी मां ने पहले ही इसके बारे में बता दिया था। सभी माताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह बेटियों को इसके बारे में पहले ही बता दें। मिस इंडिया एशिया पेसफिक की प्रतिभागी पाखी सिंह ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तभी समाज तरक्की करेगा। डा. बीना त्रिपाठी ने कहा कि मासिक धर्म महिला के जीवन का एक अहम हिस्सा है और यह प्राकृतिक होता है। अधिक समय तक ब्लीडिंग होने अथवा ब्लड से बदबू आने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऊर्जा युक्त भोजन बेटियों को देना चाहिए। उन्होंने सवालों का जवाब भी दिया। कराटे प्रशिक्षक सत्या मौर्या ने कहा कि कराटे और व्यायाम से परहेज करना चाहिए क्योंकि ब्लीडिंग होने की संभावना रहती है। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ कराटे का प्रदर्शन किया और छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। प्रॉक्टर एंड गैबल की विभा तिवारी ने सेनेटरी पैड का इस्तेमाल के बारे में बताया। इसके पूर्व माताओं और बेटियों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता, रस्सी कूद हुई। गीत संगीत भी उन्होंने प्रस्तुत किया। प्रबंधक डा. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डा. अवधेश पाल आदि उपस्थित रहे। संचालन शुभ्रा श्रीवास्तव ने किया।
जौनपुर। समारोह में लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें तान्या सिंह, अर्पिता यादव, अंशिका यादव, श्रुति सेठ, प्रिया मौर्या, सोनाली मौर्या, शिवांगी प्रजापति, रिया सिंह, साक्षी, रागिनी गुप्ता, संजना यादव, अदिति सिंह आदि विजेता रही। इसके अलावा रस्सी कूद और रस्साकसी में शामिल काजल गुप्ता, ज्ञानती देवी, कामनी, प्रियंका, पिताजंली, सुमन वर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया।