{"_id":"5bba4fee867a5568106b344c","slug":"15389367907-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से जब्त किए गए पालीथिन व थर्माकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से जब्त किए गए पालीथिन व थर्माकोल
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। एसडीएम जेएन सचान के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह और कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शनिवार को नगर क्षेत्र के आठ दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पॉलिथीन व थर्माकोल जब्त किया। पकड़े गए दुकानदारों से 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक के समाप्त होने के बाद शनिवार को एसडीएम जेएन सचान के निर्देश पर ईओ धीरज कुमार सिंह और कोतवाल अनिल कुमार सिंह नगर की दुकानों पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर के शादीगंज मोहल्ले में फल विक्रेता इम्तियाज व चाट विक्रेता नंदलाल के यहां पॉलिथीन बरामद होने पर एक-एक हजार का जुर्माना वसूला गया। चिरौंजी लाल के दुकान पर बड़ी संख्या में पॉलिथीन एवं थर्माकोल मिलने पर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार चुंगी चौराहे पर फल विक्रेता सरवर एवं अनवर, किराना विक्रेता राजकुमार, मिठाई विक्रेता महेंद्र एवं एक अन्य सब्जी विक्रेता की दुकान पर पॉलिथीन मिलने पर एक-एक हजार का जुर्माना वसूला गया।