{"_id":"5bba4fe7867a55688103fdc3","slug":"15389367843-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शीतला धाम चौकिया में नवरात्र की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शीतला धाम चौकिया में नवरात्र की तैयारी शुरू
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में साफ सफाई का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर परिसर की सफाई करने के साथ झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं दुकानदार भी अपनी दुकानों को सजाने में जुट गई है। पूर्वांचल में आस्था और विश्वास का केंद्र बना मां शीतला धाम चौकिया और शहर के परमानतपुर उमरपुर स्थित मां मैहर मंदिर की सफाई कराने के साथ भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बाहर से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए धर्मशाला में साफ सफाई का काम शुरू हो गया है।
ऐसी मान्यता है कि मां शीतला चौकियां का दर्शन पूजन करने के बाद ही भक्त मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन करने जाते हैं। इसे देखते हुए मां शीतला धाम मंदिर परिसर की सफाई कराई जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों को मंदिर परिसर से दूर रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी करने की तैयारी चल रही है। मां मैहर मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र को देखते हुए मंदिर की सफाई कराने के साथ ही मंदिर को झालर से भव्य रूप से सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर में कड़ाही चढ़ाने वाले भक्तों के लिए धर्मशाला की सफाई भी कराई जा रही है। दुकानदार भी अपनी दुकानों को सजाने में जुट गए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।