{"_id":"5bba4fe4867a55684c6d9daf","slug":"15389367801-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टास्क फोर्स खाद्यान्न की निकासी की करेगी रेंडम जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टास्क फोर्स खाद्यान्न की निकासी की करेगी रेंडम जांच
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। खाद्यान्न वितरण में होने वाली लापरवाही पर नजर रखने के लिए लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम गोदामों से निकाले जाने वाले खाद्यान्न और मिट्टी के तेल की रेंडम जांच करेगी। इससे गोदामों में होने वाले घटतौली पर रोक लगेगी। जिले में 2187 कोटे की दुकानों से पौने आठ लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है।
जिले में 6,49,783 पात्र गृहस्थी और 1,25,472 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। कोटेदारों का आरोप रहा कि गोदाम से खाद्यान्न उठान में घटतौली की जाती है। कोटेदारों द्वारा आवंटन के सापेक्ष माप कराकर खाद्यान्न और मिट्टी तेल देने की मांग की गई थी। इसके संदर्भ में शासन के निर्देश पर जिले के 11 मिट्टी तेल और 21 खाद्यान्न के गोदामों पर एक-एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। टीम अपने-अपने संबंधित गोदामों में खाद्यान्न और मिट्टी तेल की रेंडम जांच करेगी। इससे कोटेदारों को आवंटित खाद्यान्न और मिट्टी तेल मानक के अनुरूप मिल सकेगा।
एक टास्क फोर्स टीम में होंगे तीन सदस्य
जौनपुर। एक टास्क फोर्स टीम में तीन सदस्य होंगे। जिसमें एक मजिस्ट्रेट स्तर का अधिकारी, एक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूूर्ति निरीक्षक और एक विधिक माप विज्ञान के निरीक्षक स्तर का अधिकारी तैनात होगा।
विज्ञापन
जिले के खाद्यान्न व मिट्टी के तेल के गोदामों में घटतौली न हो और कोटेदारों को मानक के अनुसार खाद्यान्न व मिट्टी के तेल मिल सके। इसके लिए टास्क फोर्स टीम का गठन कर दिया गया है। जिनके द्वारा गोदामों से निकासी होने वाले खाद्यान्न व मिट्टी के तेल की रेंडम जांच की जाएगी।
अजय प्रताप सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी