{"_id":"5bb66b5d867a5528db0a07ed","slug":"15386816714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने परहुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने परहुई चर्चा
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के भीमराव अंबेडकर डिग्री कालेज महराजगंज में गुरुवार को बदलापुर विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि बूथ स्तरीय सम्मेलन कराने का उद्देश्य है कि कार्यकर्ताओं के अंदर नए जोश का संचार हो सके। नेता वही बड़ा होता है, जो अपने बूथ को शानदार तरीके से जिताएं। पूर्व विधायक उमाशंकर यादव ने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए हमे एकजुटता के विधानसभा में कार्य करना है। पूर्व मंत्री केपी यादव ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। पूर्व बदलापुर विधायक बाबा दुबे ने कहा की आज देश प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार एवं अन्य संगठनों द्वारा समाज में जाति और धर्म के नाम पर नफरत का बीजा रोपण किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी इनके इस तरह के कृतियों को घोर निंदा एवं विरोध करती है। शाहगंज विधानसभा के विधायक शैलेंद्र यादव ललाई ने कहा कि देश व प्रदेश के गरीब किसान मजदूर असहाय हैं महंगाई में निरंतर वृद्धि कर रही भाजपा सरकार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। आज देश व प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के लोग समाज को बांटने के लिए और लोकतंत्र को खत्म करने के संविधान की प्रतिभा को जला रहे हैं। इस अवसर पर बूथ स्तरीय नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन कार्यवाहक अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में हुआ। संचालन दीनानाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम दूबे, उपाध्यक्ष शकील, सालिकराम यादव,जयनाथ यादव, अमित यादव, जयसिंह यादव,वीरेंद्र नरेश,रमापति यादव, बूथ व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।