फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधूरे पड़े हैं शौचालय, घोषित कर दिया ओडीएफ

अधूरे पड़े हैं शौचालय, घोषित कर दिया ओडीएफ

Tue, 02 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अधूरे पड़े हैं शौचालय, घोषित कर दिया ओडीएफ
मछलीशहर। नगर पंचायत में शौचालय का निर्माण कार्य अभी एक तिहाई बाकी ही है। बावजूद इसके नगर पंचायत द्वारा शासन को ओडीएफ होने की सूचना दे दी गई। शासन ने नगर पंचायतों की सूची में मछलीशहर को भी ओडीएफ घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में 40 सामुदायिक शौचालय, 5 सुलभ शौचालय और 700 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई है। जबकि व्यक्तिगत शौचालय 950 बनाने थे। अभी गोलामंडी, सुजानगंज पड़ाव और मुंगराबादशाहपुर पड़ाव के पास सुलभ काम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। जबकि रोडवेज बस स्टैंड और चौहट्टा में सुलभ काम्प्लेक्स निर्माणाधीन है। इसके बावजूद दिल्ली से 10 दिन पहले आई टीम ने नगर पंचायत को ओडीएफ के मानक को पूरा मानते हुए नगर पंचायत को हरी झंडी दे दी। अधूरे काम के रहने के बावजूद नगर पंचायत का ओडीएफ घोषित किया जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। नगर पंचायत के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक में अभी तक एक भी ग्राम पंचायत ओडिएफ नहीं हो पाया है। जबकि ब्लाक को ओडिएफ ोकरने के लिए वाराणसी की टीम लगातरी जांच कर रही है। वहीं लोग खुले में शौच करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक में दो अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त कराने का सरकार का सापना साकार होता नहीं दिख रहा है। रामनगर ब्लाक में कुल 99 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए लगातार मुहिम जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया। लेकिन अभी तक वह एक भी ग्राम पंचायत ओडिएफ कराने में सफल नहीं हो पाया है। जबकि उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मण्डल वाराणसी ने बताया कि निदेशक पंचायत वाराणसी मंडल एके साही के निर्देश पर टीम गठित कर जांच के दौरान पूरी तरीके से अभी तक एक भी गांव ओडीएफ में चयनित नहीं हुआ है । वहीं जयरामपुर ग्राम पंचायत में राजस्व गाँव भवानीपुर मिश्रान में 19 परिवार है। सभी परिवार को शौचालय बन गया है। जबकि ग्रामपंचायत बोधीपुर के राजस्व गाँव तरती भटवार के दलित बस्ती में 36 परिवार के लिए शौचालय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed