{"_id":"5bb11d2c867a5570f05d7e99","slug":"153833397715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामोशी से जान ले लेती है लीवर की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामोशी से जान ले लेती है लीवर की बीमारी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। फैटी लीवर अदृश्य दुश्मन है, जो खामोशी से लोगों की जिंदगी ले रहा है। यह बात उदर रोग विशेषज्ञ डा. संतोष यादव ने कही। वह शनिवार को नईगंज स्थित संगम हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे। शिविर में लीवर से सबंधित 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दी गई। बदलती जीवन शैली और खानपान से लीवर पर दबाव पड़ रहा है। लीवर ऐसे दबाव का संकेत तक नहीं देता है। इसीलिए लीवर की बीमारियों को साइलेंट किलर कहा जाता है। लीवर की चर्बी उन लोगों में भी हो सकती, जिनका वजन या पेट ज्यादा न हो। थकान, मिचली , पेट में दर्द होना इसके लक्षण हैं। लीवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद और तनावमुक्त रहने की भी जरूरत है। अधिक पानी पीएं और एल्कोहल के सेवन से बचें।