{"_id":"5bb11d19867a557f6918018f","slug":"153833395813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के बाबा बजरंगी व कानपुर के शिव की कुश्ती रही रोमांचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के बाबा बजरंगी व कानपुर के शिव की कुश्ती रही रोमांचक
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्वर्गीय गोपीचंद मिश्रा के स्मृति में अहिरौली गांव में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहित कई प्रांत से आए दंगल में कुल 21 जोड़ी पहलवानों ने अपने -अपने दांव पेंच दिखाए। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी अजय मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया।
राजा पहलवान मुजफ्फरनगर ने चंदौली के पिंटूू पहलवान को पटखनी दी। इसी क्रम में शंकर थापा नेपाल ने मोहम्मद अली हरियाणा को, पारस पहलवान कुड़ी ने अयोध्या के चंदन पहलवान को, राजेश पहलवान धर्मापुर ने वाराणसी के उमेश पहलवान को, जितेंद्र पहलवान जौनपुर ने वाराणसी के ऋषि पहलवान को पटखनी दी।दंगल तालियों की गड़गड़ाहट से उस समय गूंज उठा, जब लगभग 20 मिनट से जोर आजमाइश करने के बाद अयोध्या के पहलवान बाबा बजरंगी ने कानपुर के शिव पहलवान को पटखनी दी। इसी क्रम में चंदन पहलवान चंदौली व सोनू पहलवान हरियाणा और रुस्तम पहलवान चंदौली व सलमान पहलवान हरिद्वार की कुश्ती काफी प्रयास के बाद भी बराबरी पर छूटी। जिसका दर्शकों द्वारा रोमांचक कुश्ती होने से प्रभावित होकर रुस्तम पहलवान व सलमान पहलवान की कुश्ती दोबारा कराए जाने की आग्रह किया, जो समय कम होने की वजह से नहीं कराई जा सकी।दंगल की अध्यक्षता आशीष उर्फ पप्पू दुबे व संचालन घनश्याम दुबे ने की। दंगल का समापन पूर्व प्रवक्ता ओमकारनाथ दुबे ने किया।दंगल में कृपा शंकर, संतोष मिश्रा,मनोज दुबे,संतोष दुबे,अमित मिश्रा,बब्बू दुबे,जया यादव,उमेश यादव,विमल यादव,जगदीश दुबे,गोरख दुबे,गुलाबचंद पांडेय, योगेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।