{"_id":"5baa85f6867a557f365c3022","slug":"153790204912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक में आगामी पूजनोत्सव पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक में आगामी पूजनोत्सव पर हुई चर्चा
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक नगर के नखास स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता संरक्षक डा. राम नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश हुआ जिसके बाद आगामी 5 नवंबर से शुरू होने वाले मां लक्ष्मी पूजनोत्सव पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को बरकरार रखने पर मुहर लगाई गई जिस पर उपस्थित लोगों ने कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट ने बताया कि महासमिति की अगली बैठक नगर के सिपाह मोहल्ले में होगी।
संरक्षक डा. राम नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजी जायसवाल, वर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू, महासचिव लाल बहादुर यादव नेपाली, बृजेश यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जगदीश मौर्य गप्पू, संजय अस्थाना, राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, दीपक चिटकारिया, रमेश मौर्य, पंकज मौर्य, कृष्णकांत विश्वकर्मा, संतोष यादव, राहुल सिंह, सुनील मौर्य, संजय शुक्ला, दुर्गेश पांडेय, राहुल साहू, विष्णु साहू, राधेरमण जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू ने आभार व्यक्त किया।