फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश से खिले किसानों के चेहरे,उमस से मिली राहत

बारिश से खिले किसानों के चेहरे,उमस से मिली राहत

Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खिले किसानों के चेहरे,उमस से मिली राहत
जौनपुर। गुरुवार की देर शाम बारिश से किसानों के चेहरे खिले । वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। इस दौरान लोगों ने राहत की सांस ली। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत भी हो गई। एक पखवारा से बारिश नहीं हो रही थी। धान सहित अन्य फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। फसल सूखने की चिंता किसानों के चेहरे पर आसानी से देखी जा सकती थी। वही उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान थे। लेंकिन जब गुरुवार की शाम इंद्र देव मेहरबान हुए। इस दौरान हुई बारिश धान सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हुई। वहीं फसलों की सिंचाई हो जाने से किसानों के चेहरे भी खिल गए। मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी तस्लीम (20) पुत्र यार मोहम्मद की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। परिवार के लोग उपचार के लिए उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed