फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में किया पंचायत

किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में किया पंचायत

Fri, 21 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में किया पंचायत
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन अवध गुट (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने किसान,गरीब और मजदूरों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन किया। मुख्यमत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना खान ने कहा कि धान क्रय केंद्र समय से खोला जाए जिससे किसानों को धान बेचने में असुविधा न हो। पात्र गृहस्थी वितरण व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। अपात्रों का नाम सूची से हटाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांचकराई जाए। सरकारी अस्पतालों में दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। किसानों के लिए बिजली बिल कम किया जाए। छुट्टा मवेशियों पर अंकुश लगाया जाए ताकि किसान अपनी फसल को बचा सकें। सभी पंचायत में जूनियर तक कृषि विद्यालय खोला जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से राजू गुप्ता, मोहम्मद अली, शिवप्रताप, रामाश्रय, प्रेमा देवी, शर्मिला पटेल, मूलचंद ,रमजान अली, सीमा पाठक, मनोज तिवारी, प्रमिला पाल आदि मौजूद रही। किसान पंचायत की अध्यक्षता आरपी सिंह व संचालन विनोद कुमार मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed